औरैया: औरैया में बड़ी कार्रवाई: जालौन रोड स्थित एक मकान से 1000 बोरी नकली डीएपी बरामद, तीन गिरफ्तार, मचा हड़कंप
जिले में किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले नकली खाद कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर शुक्रवार की रात्रि 11:30 बजे एक मकान से करीब 1000 बोरी नकली डीएपी बरामद की है। इस मामले में नकली खाद बेचने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह छापेमारी एसडीएम औरैया, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र