गोरखपुर: वीडियो कॉल से निर्देश देकर साइबर ठगी के नेटवर्क से ₹50 लाख के आभूषण खरीदने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने साइबर ठगी से अर्जित धनराशि का इस्तेमाल कर लाखों रुपये के आभूषण खरीदने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी धीरज सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, शहर की एक आभूषण दुकान के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने अलग-अलग तिथियों में करीब 50 लाख रुपये