कोरांव: समाजवादी महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष सुमन कोल ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर किया रक्तदान, मुख्यमंत्री बनने का किया दावा
समाजवादी महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य सुमन कोल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान किया। यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कोरांव स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सुमन कोल ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।