उचेहरा: सिविल अस्पताल उचेहरा के लेबर रूम में बिजली गुल, भर्ती महिलाएं गर्मी से परेशान
उचेहरा स्थित सिविल अस्पताल के लेबर रूम में अचानक बिजली गुल हो जाने से वहां भर्ती महिलाओं और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कमरे में लगे सभी पंखे बंद हो गए, जिससे तेज और उमस भरी गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल हो गया हैं।