नानपारा: नानपारा के सआदत इंटर कालेज से अंबेडकर पार्क तक आजाद समाज पार्टी ने मनाया संविधान दिवस, निकाला पैदल मार्च
नानपारा में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस के अवसर पर एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। यह मार्च सहादत इंटर कॉलेज से शुरू हुआ। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने संविधान की मूल भावनाओं जैसे समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश दिया। उन्होंने इन सिद्धांतों को दोहराते हुए नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया