नानपारा: अगैया के कृपाराम हाई स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया, छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई गई
तहसील नानपारा के अगैया चौराहा स्थित श्री कृपाराम जनजागृति हाई स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। यह आयोजन विद्यालय की उप-प्राचार्य बिसमा सैयद की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर बच्चों को भारत के संविधान के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जो विश्व का सबसे बड़ा संविधान है।