नगर पंचायत रुपईडीहा में मंगलवार को राम विवाह के पावन अवसर पर आस्था और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। शाम होते ही रामलीला चौराहा दीपों की जगमगाहट और आकर्षक आतिशबाज़ी से रोशन हो उठा, जिससे पूरे नगर में दीपोत्सव जैसा मनोहारी दृश्य बना रहा। मुख्य कार्यक्रम रामलीला चौराहा पर आयोजित किया गया, जहाँ सैकड़ों दीयों और रंगीन लाइटों से पूरें क्षेत्र को आकर्षक रहा।