नानपारा: रूपईडीहा में निकली भव्य यातायात जागरूकता रैली, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने किया जन जागरूक
रूपईडीहा में उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति शाखा रुपईडीहा द्वारा बुद्धवार को एक विशाल यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ श्री राम जानकी इण्टर कॉलेज परिसर से हुआ, जहाँ रामजानकी संस्थान के चेयरमैन एवं पूर्व प्रमुख डॉ हरीश चंद्र उर्फ बंटू भैया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।