नानपारा: भौखारा शमशान घाट के पास कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, बाइक में लगी आग
मटेरा थाना क्षेत्र में भौखारा श्मशान घाट के पास मटेरा-नवाबगंज मार्ग पर आज दोपहर एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। एक महिंद्रा एक्सयूवी 300 और एक मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। पुलिस मृतक के नाम पति की जानकारी जुटा रही है।