कोईलवर: राजापुर मठिया में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजापुर (मठिया) गांव में गुरुवार को श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियो एवं श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। निर्धारित जल स्रोत से कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु दोपहर करीब 3:00 बजे पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे।