सिराथू: शीतला अष्टमी पर कड़ा की शीतला मंदिर में 56 प्रकार के भोज के प्रसाद की हुई विशेष आरती
कौशांबी के कड़ा में माता शीतला का शक्तिपीठ मंदिर है जिसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।यू तो आम दिनों में पूरे साल लोग दर्शन करने आते जाते हैं लेकिन शनिवार को शीतला अष्टमी के मौके पर यहां पर स्थानीय प्रबंध समिति के लोगों द्वारा 56 भोग का प्रसाद मंदिर में चढ़ाया गया है। मंदिर में माता शीतला की विशेष आरती भी या के स्थानीय लोगों द्वारा की गई है।