सिराथू: कड़ा में लगने वाले गदर्भ मेले में जमकर हुई घोड़े, गधे और खच्चर की बिक्री तथा खरीदारी
कौशांबी के कड़ा धाम में माता शीतला मंदिर के पास प्रतिवर्ष चैत्र माह में गदर्भ मेला लगता है जो दो दिनों का होता है।शीतला सप्तमी और अष्टमी को या मेला लगता है।इस मेले में इलाके से लेकर प्रदेश भर के लोग घोड़ा गधा और खच्चर बेचने तथा खरीदने आते हैं।शनिवार को अष्टमी के मौके पर जमकर घोड़ा गधा और खच्चर की बिक्री तथा खरीदारी की गई है।