नवादा: जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार का आयोजन किया, सुने कई मामले
Nawada, Nawada | Aug 29, 2025 शुक्रवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने समाहरणालय अवस्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया इस दौरान उन्होंने लोगों के शिकायतों को सुनने के उपरांत कई मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा किया तथा कुछ मामले को संबंधित अधिकारी को भेज कर जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया इसकी जानकारी नवादा जिला प्रशासन ने देर दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।