टीकमगढ़: घुवारा: जहरीला पदार्थ खाने से शख्स की हालत बिगड़ी, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
घुवारा में सोमवार को एक शख्स ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। शख्स का नाम सोनू विश्वकर्मा बताया गया है। परिजन ने बताया कि सोनू अपनी दुकान पर बैठा हुआ था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों से चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।