टीकमगढ़: देश के विकास और समृद्धि की कामना के साथ शुरू हुई तीन दिवसीय विशाल कांवड़ यात्रा का कुंडेश्वर में होगा समापन
देश के विकास और समृद्धि की कामना लिए शुरू हुई है तीन दिवसीय विशाल भव्य पैदल कांवड़ यात्रा का आज कुंडेश्वर मंदिर में समापन होगा "26 जुलाई से 28 जुलाई तक दिनउ सरकार हनुमान मंदिर से कुण्डेश्वर महादेव मंदिर तक शिव भक्ति में लीन भक्तों का महासागर कांवड़ हाथ में लिए पद यात्रा करते नजर आए और बोल बम हर हर महादेव के नारे लगाते भक्ति में लीन दिखे।