खलीलाबाद: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, खलीलाबाद मर्चरी हाउस पहुंचकर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
सेमरियावां क्षेत्र के रसूलपुर गांव में 18 वर्षीय मुमिना खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी को लेकर चल रहे विवाद और मानसिक तनाव के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।