डिंडौरी: सामुदायिक भवन समनापुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर बैठक आयोजित, वरिष्ठ जन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए
डिंडौरी के समनापुर के सामुदायिक भवन में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर शुक्रवार शाम 4:00 बैठक आयोजित की गई जहां क्षेत्रीय वरिष्ठ जन और जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर आपसी विचार विमर्श करते हुए आगामी कार्य योजना को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। गौरतलब है कि बैठक के दौरान उज्जैन से आए महात्मा शामिल हुए ।