बिलासपुर के लुहणू मैदान में जमा कचरे का वीडियो सामने आया, संबंधित विभाग से निगरानी की मांग DC Bilaspur
बिलासपुर। एक जिम्मेदार नागरिक ने UT Himachal को वीडियो भेजकर लुहणू मैदान में बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने की ओर ध्यान दिलाया है। वीडियो में मैदान के एक हिस्से में खाने-पीने के बाद फेंका गया प्रतीत होने वाला कचरा बिखरा हुआ नजर आ रहा है।
मामले को लेकर संबंधित विभाग से आग्रह है कि लुहणू मैदान में साफ-सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए और जगह-जगह जमा कचरे को समय पर उठाकर सुरक्षित एवं उचित तरीके से डंप करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी देखा जाए कि सार्वजनिक स्थल पर कचरा जमा न हो और स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।
वहीं, लोगों से भी अपील है कि खाने-पीने के बाद बचा हुआ कचरा इधर-उधर न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान पर ही डालें। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Bilaspur #LuhnuMaidan #CleanBilaspur #SwachhHimachal #HimachalNews
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Sep 8, 2026