श्रीडूंगरगढ़: सुंदर नहीं होने और दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला, श्रीडूंगरगढ थाने में मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ थाने में विवाहिता ने पति सहित चार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। प्रताप बस्ती निवासी दीपिका पुत्री खियांराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 13 दिसंबर 2022 को मघाराम उर्फ अमित निवासी रघुनाथपुरा, सूरतगढ़ के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने घरेलू सामान, नकदी और गहने सहित दहेज दिया था। आरोप है कि