जहानाबाद: दरधा नदी की सफाई के लिए हर शनिवार को विशेष अभियान शुरू
जहानाबाद में दरधा नदी की स्वच्छता के लिए प्रत्येक शनिवार विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद टीम वार्ड-18 जाफरगंज पुल संगम घाट समेत विभिन्न क्षेत्रों में नदी किनारों की सफाई कर रही है। अभियान की निगरानी जिला गंगा समिति कर रही है। दुकानदारों को कचरा नदी में न फेंकने की चेतावनी दी।