कौंच: कोंच नगर पालिका का डीएम ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा में लापरवाही और कम आय पर जताई नाराजगी
Konch, Jalaun | Jul 9, 2026 कोंच में डीएम राजेश पांडेय ने गुरुवार दोपहर 4 बजे नगर पालिका परिषद का निरीक्षण कर विकासकार्यो की समीक्षा की, इस दौरान लापरवाही और पालिका की कम आय पर नाराजगी जताते हुए बकाया वसूली तेज कर आय बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए शहर में सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने, स्टॉक रजिस्टर को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।