मैनपुरी में फिर गूंजे गोलियों की आवाज़! घिरोर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की बदमाशों से मुठभेड़ #MainpuriBreaking
मैनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच एक और मुठभेड़! घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम फाजिलपुर के पास पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि दो अन्य को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए चारों बदमाश पशु तस्करी से जुड़े बड़े अपराधी बताए जा रहे हैं। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। बाइट — राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण मैनपुरी #gbntoday #MainpuriBreaking #Encounter