एकमा: शराब के नशे में पति की दबंगई, पत्नी से मारपीट का आरोप
Ekma, Saran | May 5, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के गंज पर गांव में घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ही पति पर शराब के नशे में गाली गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को एकमा थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें उसने पति को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।