अटेर: सकराया गांव में मामूली बात पर युवकों ने फरियादी से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ater, Bhind | Apr 15, 2026 भिण्ड के फूप थाना इलाके सकराया गांव मे मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए इस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज बुधवार के रोज दोपहर 1 बजे फूप थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है