कुलपहाड़: मिशन शक्ति केंद्र कुलपहाड़ की काउंसलिंग से दंपती विवाद सुलझा
थाना कुलपहाड़ के मिशन शक्ति केंद्र में अनीता पत्नी लक्ष्मीप्रसाद द्वारा अपने पति के खिलाफ की गई शिकायत पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। समझाइश के दौरान पति-पत्नी को आपसी संवाद और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने की सलाह दी गई।काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया तथा अनीता ने पति के साथ रहने की सहमति जताई। इसके बाद महिला को उसके पति के साथ ससम्मान रवाना।