नारायणगंज: बारिश में टपकती छत से बेहाल बबलिया का स्वास्थ्य केंद्र, 50 गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर
बारिश में टपकती छत से बेहाल बबलिया का स्वास्थ्य केंद्र 50 गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर 23 अगस्त रविवार पांच बजे स्थानीय वरिष्ठ नागरिक बाबूलाल यादव ने बताया कि नारायणगंज विकासखंड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बबलिया इन दिनों भारी बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। बरसात के मौसम में जर्जर भवन की छत इस कदर टपकती है कि कमरों में पानी भर जाता है