कोरबा: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सीएसईबी कार्यालय का घेराव और पुतला जलाया
Korba, Korba | Jun 19, 2026 छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है . इस बार 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हर कैटेगरी के उपभोक्ताओं के मामले में की गई है जिसे कांग्रेस ने बड़ा मुद्दा बना लिया है.कोरबा में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में तुलसी नगर सीएसईबी जोन कार्यालय का घेराव किया गया. इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई.