टीकमगढ़: देवी नगर:छत पर सो रहे वृद्ध को सांप ने डसा, हालत बिगड़ी; झांसी रेफर
टीकमगढ़। शहर के देवीनगर निवासी भगवानदास नामदेव को छत पर सोते समय सांप ने काट लिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।