सासनी: कोतवाली सासनी पर दर्ज NDPS एक्ट के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई 1 माह 13 दिन कारावास व अर्थदंड की सजा
Sasni, Hathras | Sep 20, 2024 हाथरस की कोतवाली सासनी पर वर्ष 2004 में शान मोहम्मद पुत्र दिलशाद निवासी हमदर्द नगर जमालपुर जनपद अलीगढ़ के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके परिणाम स्वरुप न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या 4 हाथरस द्वारा अभियुक्त शान मोहम्मद उपरोक्त को NDPS एक्ट के अंतर्गत 1 माह 13 दिन कारावास व ₹2500 अर्थदंड की सजा सुनाई गई है ।