गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में दहेज के खातिर विवाहिता को घर से निकाला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गोविंदगढ़ थाने क्षेत्र में विवाहिता को दहेज के खातिर घर से निकालना और बच्चों को नहीं देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के द्वारा अपने मां के साथ उपस्थित होकर गोविंद गढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है पीड़िता के द्वारा अपने बच्चों को वापस दिलाने की मांग में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।