फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के भुता चौराहे पर बाइक फिसलने से दंपति हुए घायल
भुता थाना क्षेत्र के भुता चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।पुसेराम पुत्र गंगाराम निवासी नकटिया थाना कैंट ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। तभी भुता चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से दंपत्ति घायल हो गए।