फरीदपुर: देवरनिया थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
देवरनिया थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर रिछा फाटक जाने वाली सड़क के पास से तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने एक तमंचा 12 बोर दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम अकरम पुत्र अली निवासी वार्ड नंबर 2 थाना देवरनिया बताया है ।