अरवल: पुलिस केंद्र अरवल में लाइन डे पर अनुरोध कक्ष में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं
Arwal, Arwal | Sep 29, 2026 पुलिस केंद्र, अरवल में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लाइन डे के अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक ने सभी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली।