अल्बर्ट एक्का (जारी): लगातार बारिश से लहलहाई मिर्च की फसल, अच्छी पैदावार की उम्मीद से किसानों के चेहरे खिले
जारी प्रखंड के गोविंदपुर सहित आसपास के कई गांवों में इन दिनों किसान बड़े पैमाने पर मिर्च की खेती कर रहे हैं। अनुकूल मौसम और लगातार हो रही बारिश ने किसानों की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है। खेतों में मिर्च की फसल तेजी से बढ़ रही है और हरियाली से खेत लहलहा उठे हैं। प्रखंड के किसानों ने बताया कि इस वर्ष मौसम पूरी तरह साथ दे रहा है फसल अच्छी होने की उम्मीद है