बेरीनाग: पक्की सड़क की मांग को लेकर पिथौरागढ़ सीमांत में 23 अगस्त को मानव श्रृंखला
पिथौरागढ़ के कमस्यारघाटी क्षेत्र के ग्रामीण दशकों से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं। 23 अगस्त को नरगोली से बेरीनाग तक वे एक विशाल मानव श्रृंखला बना अपनी मांग सरकार तक पहुंचाएंगे। सड़क संघर्ष समिति ने आंदोलन की रणनीति भी तय कर ली है।