शाहजहांपुर: शहीदों के नाम के लिए चंदा मांग रहे नवी सलमान, बोले- कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे
शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं पर उनके नाम के शिलापट लगाए जाने की मांग को लेकर समाजसेवी नवी सलमान का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। सलमान ने कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करेंगे और जरूरत पड़ी तो कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रतिमाओं पर शहीदों के नाम लिखवाने के लिए सलमान चंदा मांगकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।