अलवर: अलवर में नशे में ई-रिक्शा चालक ने जहरीली दवा खाई, हुई मौत
Alwar, Alwar | Jun 14, 2026 वैशाली नगर थाना क्षेत्र की सूर्य नगर बस्ती में शनिवार रात शराब के नशे में एक ई-रिक्शा चालक ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और परिजनों के अनुसार सूर्य नगर निवासी 45 वर्षीय सोनू कुमार जाटव ई-रिक्शा चलाकर परिवार का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था।