हसनपुर: हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
हसनपुर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने अस्पताल के समस्त स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों को संचारी रोगों से बचाव और उनके उन्मूलन की शपथ दिलाई।