अंबाह: क्वारी नदी का कहर: रूपाहटी-पुरावस घाट का रपटा क्षतिग्रस्त, एक दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित
Ambah, Morena | Sep 7, 2026 अंबाह के रूपाहटी-पुरावस घाट के बीच क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे करीब एक दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीण पुल टूटने की बात कह रहे हैं, जबकि अधिकारियों के अनुसार फिलहाल एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हुई है। पानी कम होने पर स्थिति स्पष्ट होगी। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।