गुण्डरदेही: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने जनप्रतिनिधियों व सीएमओ कोमल ठाकुर के साथ स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल का निरीक्षण किया
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने जनप्रतिनिधियों व सीएमओ कोमल ठाकुर के साथ स्वामी आत्मानंद शासकीय हाई स्कूल एवं कन्या पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई गई तथा बारिश से कीचड़युक्त मार्ग पर तत्काल मुरूम, गिट्टी व डस्ट डलवाकर विद्यार्थियों के आवागमन की व्यवस्था सुधारी गई। कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षों की कमी पर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए पत्र लिखकर राशि स्वीकृत करने की मांग की।