जहानाबाद: लाखापुर गांव में खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने दिया बयान
जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड अंतर्गत लाखापुर गांव में गुरुवार दिनांक 16 जुलाई 2026 को खेत में काम करने के दौरान बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से 33 वर्षीय मजदूर सह किसान रजनीश बिंद की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का बयान संध्या करीब 7 बजे सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिजली विभाग की घोर लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण