Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

निर्माणाधीन सभागार भवन का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश जहानाबाद। 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने पुराना समाहरणालय परिसर, महलहचक स्थित निर्माणाधीन सभागार भवन एवं उससे संबंधित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं ने निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभागार परिसर में रूफ ट्रस (Roof Truss) निर्माण, बाउंड्री वॉल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल, परिसर विकास तथा अन्य सहायक अधोसंरचना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। साथ ही निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता एवं संरचनात्मक मानकों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभागार भवन के विभागीय 3-डी डिजाइन (3D Design) की प्रस्तुति देने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण की अंतिम रूपरेखा एवं आंतरिक सुविधाओं की समुचित समीक्षा की जा सके। निरीक्षण के अंत में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग एवं कार्यदायी एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 31 अक्टूबर 2026 तक सभागार भवन तथा उससे संबंधित सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 13, 2026
निर्माणाधीन सभागार भवन का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश जहानाबाद। 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने पुराना समाहरणालय परिसर, महलहचक स्थित निर्माणाधीन सभागार भवन एवं उससे संबंधित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं ने निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभागार परिसर में रूफ ट्रस (Roof Truss) निर्माण, बाउंड्री वॉल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल, परिसर विकास तथा अन्य सहायक अधोसंरचना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। साथ ही निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता एवं संरचनात्मक मानकों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभागार भवन के विभागीय 3-डी डिजाइन (3D Design) की प्रस्तुति देने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण की अंतिम रूपरेखा एवं आंतरिक सुविधाओं की समुचित समीक्षा की जा सके। निरीक्षण के अंत में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग एवं कार्यदायी एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 31 अक्टूबर 2026 तक सभागार भवन तथा उससे संबंधित सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा। - Jehanabad News