गोगरी: NH 31 स्थित सपहा ढाला के निकट सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
Gogri, Khagaria | Oct 11, 2024 महेशखूट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सपहा ढाला के समीप शुक्रवार की दोपहर टेम्पो पलटने से चालक की मौत हो गया।मृतक चालक की पहचान पकरैल पंचायत के पटेल नगर भर्रा वार्ड संख्या एक निवासी चन्द्रदेव सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार के रूप में हुई। मृतक रणवीर अपने पत्नी के साथ मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव जा रहे थे। इसी दौरान सपहा टेंपो संतुलन खो दिया।