भवनाथपुर: दूधमनियां घाटी में बाइक पलटने से दंपती समेत तीन गंभीर, प्राथमिक इलाज के बाद रेफर
भवनाथपुर-केतार मुख्य पथ स्थित दूधमनियां घाटी में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहार के बासुहारी गांव निवासी राजकुमार चेरो, उनकी पत्नी शारदा देवी और भतीजे शक्तिलाल के रूप में हुई है।