जमुई: संयुक्त श्रम भवन सोनो में 29 मई को लगेगा रोजगार शिविर, विभिन्न पदों पर युवाओं की होगी सीधी भर्ती
Jamui, Jamui | May 25, 2026 बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय जमुई द्वारा 29 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, सोनो में आयोजित होगा, जहां योग्य अभ्यर्थियों को निजी कंपनी में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 4:30 बजे दी गई है।