खेग्रामस नेता व कार्यकर्ताओं ने नरकटियागंज स्थिति पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च निकाला। प्रखंड कार्यालय नरकटियागंज पहुंचकर विरोध मार्च सभा में तब्दील हो गया। जहां अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।