मांडू: इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित
Mandu, Ramgarh | Feb 21, 2026 इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा समाज सेवा और मानव कल्याण के उद्देश्य से रामगढ़ गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, गुरुनानक पब्लिक स्कूल परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने किया।