रफीगंज: रफीगंज प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई
प्रखंड कृषि सभागार में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक खाद विक्रेताओं के साथ आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। शनिवार संध्या 6:00 बजे प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।