धनौरा: ग्यारह दिन से लापता व्यक्ति का शव तिगरी में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गजरौला। तिगरी गंगाधाम में ग्यारह दिन से लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गंगाधाम निवासी ओमप्रकाश का पुत्र प्रवीन दिल्ली में सिलाई-कढ़ाई का काम करता था। दीपावली से पहले वह घर आया हुआ था। 14 नवंबर को प्रवीन घर से कहीं।