मढ़ौरा: मढ़ौरा की सभी पंचायतों में मनरेगा का जिविका दीदी करेंगी सोशल ऑडिट
मढ़ौरा क्षेत्र के सभी पंचायतों में मनरेगा के द्वारा कराये गये कार्यो का जिविका दीदीयों के द्वारा शोसल ऑडिट किया जाएगा। शुक्रवार की दोपहर बारह बजे कार्यक्रम पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि सभी पंचायतों में सोशल ऑडिट के लिए टीम रवाना हो चुकी है इस दौरान टीम द्वारा कार्यो की गुणवत्ता,मजदूरों के भुगतान व कार्य स्थल की उपलब्धता आदि की जांच की जाएगी।